Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: राजा कंस के हाथी टीला पर अवैध कब्जे का प्रयास

by यूनिक समय • February 12, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। अमरनाथ विद्या आश्रम एवं किशोरी रमण इंटर कालेज के मध्य राजा कंस के हाथी घर की 2.5 एकड़ के पौराणिक महत्व के स्थल भूखंड हाथी टीला को नष्ट करने के इरादे से कुछ लोग खुदाई कर रहे हैं। गत 5 दिनों से एक विशेष संप्रदाय के कुछ लोग अवैध कब्जे के लिए भूखंड पर तारबंदी हेतु खंबा गाड़ रहे हैं।

कल विशेष संप्रदाय के कुछ युवक टीले को खोदकर पुरासम्पदा निकाल रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने भगाया। टीले की मिट्टी भरा एक रिक्शा जब्त किया ।यह पौराणिक महत्व का स्थल वर्तमान में हाथी टीला के नाम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल में ए-233 क्रमांक पर अंकित है।

भूखण्ड का स्वामित्व मथुरा नगर निगम का है और संरक्षण एएसआई का । एक लंबे समय से विधर्मियों की कुदृष्टि इस पर है और वे निरंतर इस पुरासम्पदा को नष्ट कर रहे हैं। गत सरकारों में उपेक्षित रहे इस टीले की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार ने एक करोड़ रुपये बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु पारित किए, किंतु विभागीय उपेक्षा व स्थानीय प्रशासन के असहयोग के कारण कार्यदायी एजेन्सी टीसीआईएल निर्माण ही आरम्भ न कर सकी और धन वापस हो गया ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.