यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के ठीक सामने स्थित एक होटल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों को कमरे दिए जा रहे थे। गोविंद नगर थाना पुलिस ने बुधवार शाम को 'होटल ब्रजराज' में अचानक छापेमारी कर 16 और 17 साल की दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने गुरुवार सुबह मामले का खुलासा करते हुए होटल के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है, जबकि होटल मालिक और मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी गोविंद नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने स्थित होटल ब्रजराज में नाबालिग युवक-युवतियों को बिना उचित जांच-पड़ताल के कमरे दिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 7 बजे होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को दो नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें तुरंत महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षात्मक संरक्षण में ले लिया गया। मालिक और मुख्य आरोपी फरार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल में मौजूद एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में कर्मचारी ने होटल मालिक का नाम जगदीश बताया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मालिक जगदीश मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस जांच में मटिया गेट निवासी इमरान का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। महिला पुलिस की निगरानी में काउंसलिंग बरामद की गई दोनों नाबालिगों की महिला पुलिस की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई जा रही है और सुरक्षा नियमों के तहत उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की सख्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। स्थानीय निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों ने होटल ब्रजराज के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस होटल में पहले भी बिना पहचान पत्र और नियमों का उल्लंघन कर नाबालिगों को ठहराया जाता रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों के दावों और होटल के पिछले रिकॉर्ड्स की भी गहनता से जांच कर रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Nepal Flood: नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत; 300 से अधिक भारतीयों समेत 1,400+ लोग लापता, बचाव कार्य जारी ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]