Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: सांसद हेमा मालिनी ने भाजपा की विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

by Arpita Singh • April 8, 2025
हेमा मालिनी ने विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मथुरा: सांसद हेमा मालिनी ने भाजपा की विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर और जिला भाजपा इकाई ने “भाजपा का इतिहास – संघर्ष से वैभव तक” नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय में किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह और भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने फीता काटकर किया।

इस विशेष प्रदर्शनी में भाजपा के स्थापना काल से लेकर अब तक की यात्रा को चित्रों, दस्तावेजों और मॉडल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसमें जनसंघ के दिनों से लेकर वर्तमान में भाजपा द्वारा केंद्र और विभिन्न राज्यों में की गई सरकारों की उपलब्धियों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया गया।

सांसद हेमा मालिनी ने प्रदर्शनी का दौरा करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, सिद्धांत और समर्पण से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत इसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भावना में निहित है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और विचारधारात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी के बाद सभी अतिथियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रेरित किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.