Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: जनसुनवाई में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सुनी जनता की समस्याएं

by Arpita Singh • May 13, 2025
जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं

मथुरा: जनसुनवाई में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सुनी जनता की समस्याएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। इसी क्रम में भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने भी जनसुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 मामलों का तत्काल निस्तारण संबंधित विभागीय टीम को भेजकर कर दिया गया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक और अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, श्रीमती कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, प्रभारी मुख्य अभियंता अमरेन्द्र गौतम, जल महाप्रबंधक मौ. अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल गर्ग और अधिशासी अभियंता (जल) राम कैलाश समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.