Sat, Sep 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव; राजाधिराज ने चांदी के पालने में दिए मनोहारी दर्शन

by Tarun Bhardwaj • September 5, 2026
Nandotsav celebrated with great enthusiasm at the Thakur Dwarkadhish Temple

Mathura: ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव; राजाधिराज ने चांदी के पालने में दिए मनोहारी दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने राजाधिराज के बाल स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

विशेष दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान

नंद महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके तहत सुबह नंद महोत्सव के दर्शन खुले, जिसके बाद दोपहर 12 बजे मंगला दर्शन और दोपहर 2 बजे ठाकुरजी का विशेष ग्वाल शृंगार कर राजभोग के दर्शन कराए गए। सायंकाल 4:30 से 5 बजे तक शयन दर्शन के उपरांत मंदिर के पट विधि-विधान से बंद कर दिए गए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी वागीश कुमार की आज्ञा अनुसार सभी धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।

चांदी के पालने में विराजे राजाधिराज

उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में द्वापर युग का सजीव वातावरण निर्मित हो गया। नंद महोत्सव के अवसर पर मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार सहित अन्य मुखियाओं ने नंद बाबा और माता यशोदा का स्वरूप धारण किया, जबकि मंदिर के अन्य कर्मचारियों ने ग्वालों के वेश में उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने अति सुंदर चांदी के पालने में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को मनोहारी दर्शन दिए। उत्सव के दौरान मंदिर के मुखिया की ओर से उपस्थित जनसैलाब पर भव्य प्रसादी लुटाई गई, जिसमें फल, फूल, वस्त्र, आभूषण, खिलौने और भांति-भांति के मिष्ठान शामिल रहे, जिसे श्रद्धालुओं ने उछल-उछलकर सहर्ष ग्रहण किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गोकुल में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव; बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य डोला यात्रा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के गोकुल में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव OpenAI ने लॉन्च किया सबसे इंटेलिजेंट मॉडल GPT-6 Astra स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 500 ड्रोन ने उकेरीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाएं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्यरात्रि 12:05 बजे हुआ प्रभु का प्राकट्य सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन OMR शीट और नॉर्मलाइजेशन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति