Mon, Jul 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा-वृन्दावन में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान का हुआ समापन; 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

by Tarun Bhardwaj • July 6, 2026
Special cleanliness mega-campaign concludes

Mathura News: मथुरा-वृन्दावन में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान का हुआ समापन; 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  धार्मिक नगरी मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन-जागरूकता महाअभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के अंतिम दिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे औरंगाबाद जोन में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 27,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

22 जून से 6 जुलाई तक चला महाअभियान

ब्रज की पावन धरा को संवारने के लिए इस विशेष महाअभियान की शुरुआत बीते 22 जून को हुई थी, जिसका सोमवार 6 जुलाई को समापन हो गया। यह व्यापक अभियान जिला प्रशासन, नगर निगम, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण (MVDA) और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। 15 दिनों तक चले इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और जोनों में ड्रेनेज सफाई, सड़क सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और डस्टबिन वितरण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।

हटाए गए अस्थायी और स्थायी अवैध कब्जे

नगर आयुक्त के दिशा-निर्देशन में सोमवार को औरंगाबाद जोन में एक विशेष प्रवर्तन दस्ता मैदान में उतरा। सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने औरंगाबाद से लेकर टाउनशिप और टाउनशिप से नवादा पुरानी आरटीओ मार्ग तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण कर रखा था, उन्हें क्रेन और जेसीबी की मदद से हटवाया गया। रास्ते को पूरी तरह खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मौके पर 5 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई

पर्यावरण और गोवंश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। औरंगाबाद जोन के बाजारों में औचक छापेमारी करते हुए नगर निगम के दस्ते ने विभिन्न दुकानों से करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। पॉलीथिन का स्टॉक रखने और बिक्री करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर खुले में कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वाले लापरवाह लोगों से भी 2,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

अधिकारियों ने की अपील

15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान के समापन पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से इस स्वच्छता अभियान को दैनिक जीवन में भी जारी रखने की भावुक अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी सरकारी अभियान जनता की भागीदारी के बिना अधूरा है; इसलिए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ ब्रज के निर्माण में सभी वर्ग अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

सोमवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान ईटीएफ (इको टास्क फोर्स) टीम के विजय वीर सिंह, सफाई निरीक्षक निहाल सिंह, क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: आसमान में लड़ाकू विमानों का पहरा, जमीन पर राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल; जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत अन्वय द्रविड़ ने अंडर-19 में श्रीलंका के खिलाफ खेली शानदार पाली ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल नोट अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 3 दिन भीतर ही पिघलने लगे ‘बाबा बर्फानी’ कर्जत-लोनावला के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल रूट ठप अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी… किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से भीषण तबाही यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से गार्डरेल से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो