Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कोसीकलां में 7 वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक ने की दरिंदगी; श्मशान घाट के पास बच्ची मिली लहूलुहान

by Tarun Bhardwaj • June 4, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां (मथुरा)। कान्हा की पावन नगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी आधी रात को घर का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और मां के पास सो रही मासूम बच्ची को चुपचाप उठा ले गया।

मासूम बच्ची सुबह गांव के श्मशान घाट के पास अत्यंत गंभीर और लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली। इस हैवानियत के बाद से पूरे इलाके और गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही हरकत में आई कोसीकलां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

आधी रात को जंगला तोड़कर घर में घुसा हैवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। 7 वर्षीय मासूम बच्ची रोज की तरह अपने घर के अंदर अपनी मां के साथ गहरी नींद में सो रही थी। इसी दौरान रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला 30 वर्षीय एक युवक नियत खराब होने पर उनके घर के बाहर पहुंच गया।

आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से घर का जंगला (लोहे की खिड़की) तोड़ दिया और वहां से हाथ डालकर अंदर का दरवाजा खोलकर दाखिल हो गया। कमरे में पहुंचकर उसने सो रही मां के बराबर में लेटी मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए चुपचाप गोद में उठाया और बिना किसी आहट के उसे घर से अगवा कर अपने साथ ले गया।

सुबह श्मशान घाट के पास लहूलुहान मिली मासूम

गुरुवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो बिस्तर से बच्ची को गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बदहवास होकर शोर मचाया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। पूरे गांव और गलियों में काफी खोजबीन करने के बाद जब लोग गांव के श्मशान घाट की तरफ पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई।

7 साल की मासूम बच्ची श्मशान घाट के एकांत में लहूलुहान और बेहद मरणासन्न हालत में पड़ी हुई सिसक रही थी। आरोपी दरिंदा मासूम के साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम देकर उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकला था। बच्ची की हालत देखकर परिजन चीख पड़े।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस बेहद संवेदनशील और घिनौनी वारदात की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्र हो गए। पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ लहूलुहान बच्ची को लेकर तुरंत कोसीकलां थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर लिखित तहरीर दी।

कोसीकलां थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए बिना एक पल गंवाए तुरंत पोक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामले की जानकारी देते हुए कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर आरोपी युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर विधिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है ताकि आरोपी को अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत