Mathura News: कोसीकलां में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत

Child Drowns in Septic Tank of Under-Construction House

यूनिक समय, मथुरा। थाना कोसीकलां के सैनी मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में  डूबकर एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में चार साल के इकलौते बच्चे की हुई मौत सें कोहराम मचा हुआ है।

सैनी मौहल्ला निवासी राजेश सैनी का भाई होती लाल सैनी उसके घर के पास मकान का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टेंक में पानी भरकर छोड़ दिया गया। बताया गया कि किसी समय राजेश का चार साल का बेटा गोलू घर से अचानक निकल गया।

घर के लोगों के काम में लगने होने के कारण गोलू की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। काफी देर बाद भी परिवार के लोगों ने गोलू की खोज खबर नहीं ली। निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टेंक में भरे पानी में गोलू पड़ा देख वहां खेलने वाले बच्चों ने शोर किया।

इस पर परिवार के लोगों ने गोलू को वहां से निकाल कर डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने चेक करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। राजेश के परिवार में अकेला पुत्र था। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Matrubhoomi: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदला; फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*