Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: लखनऊ में सपा नेता सोनू कनौजिया के रिसॉर्ट पर पुलिस की छापेमारी, 88 सिलेंडर बरामद

by Tarun Bhardwaj • March 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मलीहाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया के ‘अभिनंदन रिसॉर्ट’ पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में सपा नेता, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभिनंदन रिसॉर्ट में चल रहा था ‘खेल’

प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि लखनऊ के मोहन रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट का उपयोग घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के लिए किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रिसॉर्ट पर धावा बोल दिया।

जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में सपा नेता के अभिनंदन रिसॉर्ट परिसर से कुल 88 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सिलेंडरों के विवरण के अनुसार, इनमें 14.2 किलोग्राम वाले 74 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं, जिनमें से 75 सिलेंडर खाली पाए गए और बाकी भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लखनऊ के काकोरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मुकदमे में मुख्य रूप से सपा नेता सोनू कनौजिया, उनकी पत्नी मंजू कनौजिया और उनके साथ संलिप्त जमील अहमद, साहिल, मुन्ना व इक्तदा को नामजद आरोपी बनाया गया है।

सपा नेता की सफाई

मामले में घिरने के बाद सपा नेता सोनू कनौजिया ने आरोपों को खारिज किया है। उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर ‘असीम भारत गैस एजेंसी’ का संचालन होता है। सोनू कनौजिया का तर्क है कि ये सभी सिलेंडर उनकी अपनी एजेंसी के ही हैं। उनका कहना है कि एजेंसी का गोदाम रिसॉर्ट के पास है, लेकिन वहां जाने वाला रास्ता बेहद खराब होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से सिलेंडरों को अस्थाई रूप से रिसॉर्ट में रखा गया था। हालांकि, प्रशासन इस दलील से संतुष्ट नहीं है क्योंकि कमर्शियल रिसॉर्ट में घरेलू सिलेंडरों का भंडारण नियमों के खिलाफ है।

सरकार का कड़ा रुख

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संकट के समय आम जनता को परेशानी में डालकर मुनाफाखोरी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। लखनऊ में हुई यह छापेमारी इसी अभियान का हिस्सा है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। इसी कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडरों का स्टॉक कर रहे हैं ताकि उन्हें मनमाने दामों पर बेचा जा सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Matrubhoomi: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदला; फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत