Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Matrubhoomi: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदला; फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज

by Tarun Bhardwaj • March 16, 2026
Salman Khan's 'Battle of Galwan' Renamed

Matrubhoomi: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदला; फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान ने अपनी बहुप्रक्षित फिल्म को लेकर एक बड़ा सरप्राइज दिया है। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। मेकर्स ने न केवल फिल्म के नए शीर्षक की घोषणा की है, बल्कि सलमान खान का एक बेहद ‘खूंखार’ और इंटेंस लुक वाला पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

अब ‘मातृभूमि’ के नाम से होगी जंग

सलमान खान ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Matrubhoomi: May War Rest In Peace) के नाम से जानी जाएगी।

सलमान खान की फिल्म के नए पोस्टर में उनका लुक बेहद प्रभावशाली और इंटेंस नजर आ रहा है, जिसमें वे भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए सैन्य अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर लगे खून के निशान और उनकी आंखों में झलकता जबरदस्त गुस्सा और जोश फिल्म की कहानी की गंभीरता और देशभक्ति के जज्बे को साफ बयां करता है।

पोस्टर में सलमान के एक्शन अवतार को भी प्रमुखता दी गई है, जहाँ वे अपने हाथ में लोहे की जंजीर से बंधी एक मोटी लकड़ी पकड़े नजर आ रहे हैं, जो उनके ‘रॉ’ और ‘देसी’ एक्शन स्टाइल की ओर इशारा करती है। इसके साथ ही, बैकग्राउंड में युद्ध के मैदान और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों का चित्रण गलवां घाटी की ऐतिहासिक वीरता और वहां हुए संघर्ष की जीवंत तस्वीर पेश करता है।

रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार

फिल्म को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात इसकी रिलीज डेट है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन नए पोस्टर और कैप्शन में कहीं भी रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है। न ही सलमान खान ने 17 अप्रैल की तारीख को दोबारा कंफर्म किया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पोस्ट-प्रोडक्शन या किसी तकनीकी कारण से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है? फैंस अब मेकर्स की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने किया है, जो अपनी दमदार और रियलिस्टिक एक्शन फिल्मों के लिए फिल्म जगत में एक खास पहचान रखते हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि यह भी चर्चा है कि दिग्गज अभिनेता गोविंदा इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण और विशेष भूमिका निभा सकते हैं।

फिल्म ‘मातृभूमि’ की कहानी साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई वास्तविक सैन्य झड़प पर आधारित है, जो भारतीय जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और वीरता की गौरव गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही भिड़ेंगे RCB और SRH; कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा सुधारों के बाद दी हरी झंडी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मांट विधायक राजेश चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री घोषित 33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी