Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कब्र से निकले शव के मामले में बड़ा खुलासा; बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर तकिए से घोंटा दम

by Tarun Bhardwaj • March 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना राया के गांव भंकरपुर बसेला में महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कब्र से पुलिस ने महिला का शव निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में महिला की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने महिला की बहू और उसके प्रेमी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना राया के गांव भंकरपुर बसेला में रहने वाली महिला अनवरी (48) पत्नी अनवर की 3 मार्च को हुई मौत के मामले में उसकी बहू ने सास की मौत को हार्ट अटेक बताया। परिवरा के लोगों ने अनवरी को मुस्लिम रिती रिवाज से कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। बाद में परिवार के लोगों को इस बात का पता लगा कि अनवरी की मौत हार्ट अटेक से न होकर उसके बेटी की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत की गई थी।

पुलिस ने अनवरी की लाश को कब्र खुदवाकर निकाल कर कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी की तो पता लगा कि उसके बेटे की बहू हिना का चचेरे देवर आदिल के साथ अवैध संबंध थे। उस रात आदिल हिना से मिलने के लिए आया था। सास ने उसे देख लिया।

उस समय अदिल छत से भाग गया था। इसके बाद देर रात आदिल दोबारा आया और हिना से कहने लगा कि प्रात: इस मामले में हंगामा खड़ा हो जाएगा। इसके बाद दोनों अनवरी बेगम की हत्या कर दी और हार्ट अटेक का बहाना बना दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी आदिल और हिना को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया युद्ध के बीच देशवासियों को अफवाहों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

₹28,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹4300 की भारी गिरावट होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC ने जब्त किए दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार भारतीय गैस टैंकर ‘ग्रीन सान्वी जल्द आ रहा है भारत होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा ‘टैक्स’ प्रहार होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका का साथ देगा UAE हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी करने वाले ईरानी IRGC नेवी चीफ ढेर हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड