Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार दिखेगा अद्भुत नज़ारा; 500 ड्रोन आसमान में उकेरेंगे कान्हा की मनमोहक लीलाएं

by Tarun Bhardwaj • August 25, 2026
A magnificent spectacle will be seen in Mathura on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार दिखेगा अद्भुत नज़ारा; 500 ड्रोन आसमान में उकेरेंगे कान्हा की मनमोहक लीलाएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। इस बार कृष्णनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आस्था और अत्याधुनिक तकनीक के अनोखे संगम का गवाह बनने जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि पर पहली बार 500 ड्रोन के जरिए आकाश में बाल गोपाल के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं के दिव्य दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। यह भव्य और दिव्य आयोजन पूरे उत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगा।

रात 9 से 10 बजे के बीच आयोजित होगा ड्रोन शो

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच इस विशेष ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

लगभग 15 मिनट तक चलने वाले इस शो के दौरान 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन धारण जैसी प्रसिद्ध लीलाओं की आकृतियां बनाएंगे। यह शो इतना भव्य होगा कि जन्मभूमि परिसर से 3 से 4 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले श्रद्धालु भी अपने घरों और छतों से इसे देख सकेंगे।

ब्रज में आधुनिक तकनीक का प्रयोग

धार्मिक आयोजनों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक का यह प्रयोग इससे पहले अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी (काशी) और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी सफल रहा है। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भी जन्माष्टमी पर ड्रोन शो के जरिए कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया जा चुका है।

अब इसी तर्ज पर मथुरा में भी जन्मभूमि की पृष्ठभूमि में तकनीक और भक्ति का यह नया रूप देखने को मिलेगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: औरंगाबाद की कृष्ण धाम कॉलोनी में कूड़ा उठाने को लेकर विवाद; सफाई कर्मी से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’