Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मोहिनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अभिनेता गोविंदा; आराध्य की पूजा-अर्चना

by Tarun Bhardwaj • April 27, 2026
Actor Govinda seeks refuge at the feet of Thakur Banke Bihari on Mohini Ekadashi

Mathura News: मोहिनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अभिनेता गोविंदा; आराध्य की पूजा-अर्चना

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और राजनेता गोविंदा सोमवार को पावन मोहिनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। सुबह करीब 12 बजे जैसे ही गोविंदा ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया, वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अपने पसंदीदा सितारे को देखने की जबरदस्त दीवानगी नजर आई। आलम यह था कि मंदिर में दर्शन कर रहे भक्त कुछ पल के लिए ठाकुरजी की छवि छोड़ गोविंदा की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित हो उठे।

भारी सुरक्षा के बीच की पूजा-अर्चना

मोहिनी एकादशी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर गोविंदा कड़े सुरक्षा घेरे में मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के वीआईपी कटहरे से आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच गोविंदा से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दर्शन के पश्चात सेवायतों ने अभिनेता को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

15 मिनट तक मंदिर में थमी रहीं सबकी नजरें

गोविंदा करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर की गलियों से लेकर प्रांगण तक केवल उन्हीं की चर्चा रही। श्रद्धालु गोविंदा के साथ वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे, हालांकि पुलिस बल और निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर उन्हें समीप आने से रोका। जब गोविंदा मंदिर से बाहर निकलकर आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे, तो बाहर गलियों में हजारों प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आध्यात्मिक चर्चा और शांति का अनुभव

दर्शन के उपरांत गोविंदा ने आचार्य गोपी गोस्वामी के साथ कुछ समय व्यतीत किया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। गोविंदा के चेहरे पर बांकेबिहारी के दर्शन का संतोष और शांति साफ झलक रही थी। आध्यात्मिक चर्चा के कुछ देर बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। ब्रज की इस पावन भूमि पर गोविंदा का आना उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। मोहिनी एकादशी पर बांकेबिहारी के साथ-साथ ‘बॉलीवुड के राजा बाबू’ का दीदार पाकर भक्त निहाल हो गए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: KKR को जीत के साथ लगा बड़ा झटका; BCCI ने अंगकृष रघुवंशी पर ठोका 20% मैच फीस जुर्माना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’