Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय मथुरा-वृन्दावन दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट पर

by Tarun Bhardwaj • March 18, 2026
President Droupadi Murmu's Three-Day Visit

Mathura News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय मथुरा-वृन्दावन दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट पर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास पर गुरुवार शाम कान्हा की नगरी पहुँच रही हैं। महामहिम की इस यात्रा को लेकर पूरे ब्रज क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की तैयारियाँ युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। राष्ट्रपति अपने इस दौरे की शुरुआत गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ करेंगी, जबकि उनके प्रवास का समापन अंतिम दिन गिरिराज जी की सात कोसीय पावन परिक्रमा के साथ होगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम

राष्ट्रपति का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे गुरुवार शाम करीब पांच बजे वृंदावन पहुँचकर होटल रेडिसन में रुकेंगी और उसके बाद अपनी धार्मिक यात्रा का श्रीगणेश करेंगी। अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति प्रेम मंदिर के अलौकिक दर्शन करेंगी और नीब करौरी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम जैसे प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इन सभी स्थलों पर राष्ट्रपति की सुरक्षा और गरिमा के अनुरूप विशेष प्रबंध किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा

महामहिम के आगमन से पहले नगर निगम और जिला प्रशासन ने वृंदावन का कायाकल्प कर दिया है। जिन रास्तों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहाँ की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी और रंग-रोगन किया गया है। डिवाइडरों को नया रूप देने के साथ-साथ फुटपाथों पर नई टाइलें बिछाई जा रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और डीएम सीपी सिंह सहित आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। अधिकारियों ने दानघाटी मंदिर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक का गोल्फ कार्ट से निरीक्षण किया है ताकि सफाई और सुरक्षा में कोई कसर न रहे।

गोवर्धन में हाई अलर्ट

राष्ट्रपति की गिरिराज परिक्रमा को देखते हुए गोवर्धन क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग की सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। आला अफसरों ने मंगलवार को पूरे परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर बारीकी से हर व्यवस्था को परखा। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल ब्रज की धार्मिक महत्ता को वैश्विक पटल पर मजबूती देगा, बल्कि सनातनी संस्कृति के प्रति उनके अटूट विश्वास का भी प्रतीक बनेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17 जैसा दिखने वाला Oppo A6s 5G; ‘दमदार’ बैटरी और कीमत ने उड़ाए होश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी