Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सपरिवार किए श्री राधारानी के दर्शन

by Tarun Bhardwaj • June 8, 2026
Arun Bhansali visited Shri Radharani with his family

Mathura News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सपरिवार किए श्री राधारानी के दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद हाईकोर्ट) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली अपनी दो दिवसीय ब्रज यात्रा के दौरान सोमवार को विश्व प्रसिद्ध लाडली जी के धाम बरसाना पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री राधारानी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। मुख्य न्यायाधीश ने पूर्ण विधि-विधान के साथ किशोरी जी की आराधना करते हुए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। वे ठीक राजभोग आरती के समय मंदिर पहुंचे, जहां सेवायतों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा

मुख्य न्यायाधीश के मंदिर पहुंचने पर गर्भगृह के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। मंदिर के सेवायत पुजारी मधुमंगल गोस्वामी ने शास्त्रोक्त विधि से मुख्य न्यायाधीश और उनकी पत्नी से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान न्यायमूर्ति ने राधारानी के चरणों में पुष्पमाला, चुनरी और दिव्य भोग प्रसाद अर्पित किया। राजभोग आरती के अलौकिक दर्शन करने के बाद मुख्य न्यायाधीश भावविभोर नजर आए। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा के साथ देहरी पूजन किया और लाडली जी की प्रिय ‘इत्र सेवा’ भी की।

श्रीजी का प्रसादी थाल और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

दर्शन और पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के रिसीवर डॉ। यज्ञ पुरुष गोस्वामी और पुजारी मधुमंगल गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मुख्य न्यायाधीश को श्रीजी का पवित्र प्रसादी थाल और स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं, रिसीवर आशीष कृष्ण गोस्वामी ने उन्हें राधारानी की प्रसादी चुनरी ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को बरसाना स्थित राधारानी मंदिर के गौरवशाली इतिहास, इसके सर्वोच्च धार्मिक महत्व और ब्रज की प्राचीन पौराणिक परंपराओं व राधारानी की महिमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसे मुख्य न्यायाधीश ने बेहद रुचि के साथ सुना।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुख्य न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति के दौरान ब्रज का पूरा न्यायिक और प्रशासनिक अमला बरसाना में मौजूद रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मथुरा के जिला जज विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नितिन कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रत्युष मिश्रा और मंजीत सिंह सिरोही उपस्थित रहे। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालने के लिए एडीएम नंद प्रकाश मौर्य, एसडीएम गोवर्धन सुशील सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन के दौरान आम श्रद्धालुओं और मंदिर के सेवायतों के बीच भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Jeevan Bhima Yojana: अरशद वारसी की डार्क कॉमेडी थ्रिल ‘जीवन भीमा योजना’ का पहला पोस्टर आउट; जानें कब होगी रिलीज

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की