Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: जिला कारागार में आयोजित की गई बौद्धिक प्रतियोगिता; 75 पुरूष व 14 महिला बंदियों ने लिया भाग

by Tarun Bhardwaj • January 13, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। जिला कारागार में बंदियों के बौद्धिक विकास और उनके विचार परिर्वतन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 75 पुरूष और 14 महिला बंदियों ने भाग लिया। पुरस्कार 26 जनवरी पर दिए जाएंगे।

जिला कारागार अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशान में कारागार में निरुद्ध बंदियों के बौद्धिक विकास एवं उनके विचार परिवर्तन हेतु कारागार में समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता रहता है।

श्री गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सहयोग से आज बंदियों के मध्य एक चित्र कला प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए पहले से कोई विषय निर्धारित नहीं किया गया था।

बंदियों ने अपने मन से चित्र के विषय चुने। किसी ने तिरंगा झंडा बनाया तो किसी ने हाथ में लगाई जाने वाली मेंहदी की ड्राइंग बनाई। चित्रकला अपनी अभिव्यक्ति का एक अच्छा माध्यम है। उक्त प्रतियोगिता में 75 पुरुष एवं 14 महिला बंदियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के अधिकतम अंक 100 रखे गए।

प्रतियोगिता कारपाल सुरेंद्र मोहन सिंह, उपकारापाल दुर्गेश प्रताप सिंह एवं हेमराज एवं शिक्षा अध्यापक सुलेंद्र चौधरी की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग से प्रत्येक को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Nothing CMF Headphone Pro भारत में लॉन्च; 100 घंटे की दमदार बैटरी और स्वैपेबल ईयर कुशन के साथ मचाएगा धूम

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.