Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

by Arpita Singh • July 19, 2025
इको गाड़ी

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। नोएडा से आगरा जा रही इको गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार पिता और उनके दो बेटे समेत छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह दुर्घटना आज सुबह करीब 3:30 बजे मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के पास माइल स्टोन 140 के निकट हुई। हादसे में मारे गए लोगों में आगरा के थाना बसोनी के हरलालपुरा गांव के निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन शामिल हैं। इसके अलावा महोबा जिले के बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले, उनके भाई पारस सिंह तोमर और एक अन्य युवक रोहित भी इस हादसे का शिकार हुए।

हादसे के समय धर्मवीर की पत्नी सोनी और पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने जानकारी दी कि इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, लेकिन अभी तक उस वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Mathura News: दो नशा तस्कर हुए गिरफ्तार, 3 किलो अफीम और 100 ग्राम चरस बरामद 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.