Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: महावन तहसील में गरजा भाकियू, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा एसडीएम कार्यालय

by Tarun Bhardwaj • March 10, 2026
Bhakiyu submitted a memorandum in Mahavan Tehsil

Mathura News: महावन तहसील में गरजा भाकियू, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा एसडीएम कार्यालय

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की अनदेखी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। भाकियू के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने महावन तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों का सीधा आरोप है कि तहसील के लेखपाल अपनी मनमानी पर उतारू हैं और भ्रष्टाचार के चलते साधारण कार्यों के लिए भी अन्नदाताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें 11 प्रमुख मांगों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। किसानों ने विशेष रूप से शिकायत की कि तहसील क्षेत्र में अंश संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जानबूझकर देरी की जा रही है और लेखपालों के कथित भ्रष्टाचार ने आम किसान की कमर तोड़ दी है। इसके अलावा बलदेव कट की लंबे समय से चली आ रही मांग और बलदेव स्थित हनुमान चौराहे पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया, क्योंकि संकरी पुलिया के कारण क्षेत्र में आए दिन यातायात और सुरक्षा की समस्याएं पैदा होती हैं।

एसडीएम महावन ने आक्रोशित किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना। प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वस्त किया गया है कि भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही की शिकायतों की जांच कराई जाएगी और एक सप्ताह के भीतर उठाई गई समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बिरला नेताजी, धर्मवीर सिंह, कृपाल सिंह और नीरज सोलंकी सहित भारी संख्या में किसान पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: UNSC में भारत ने पाकिस्तान को घेरा; अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.