Thu, Jul 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कोसी नहर में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव; पुलिस की लेतीफी पर भड़के लोग

by Tarun Bhardwaj • July 9, 2026
Body of unidentified young woman found floating in Kosi Canal

Mathura News: कोसी नहर में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव; पुलिस की लेतीफी पर भड़के लोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां (मथुरा)। मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ की गोपालबाग चौकी अंतर्गत आने वाली कोसी नहर में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव होने की खबर जैसे ही आस-पास के गांवों में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी।

दोपहर 2 बजे देखा गया शव

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे नहर के पानी में बहता हुआ यह शव स्थानीय लोगों द्वारा सबसे पहले देखा गया। शव को देखते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां तमाशबीनों का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस घटना के दौरान पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस टीम काफी देर से मौके पर पहुंची। पुलिस की इस लेतीफी और ढुलमुल रवैए को लेकर वहां मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के देर से पहुंचने के कारण काफी समय तक युवती का शव पानी में ही लावारिस हालत में उतराता रहा, जिससे लोगों की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई।

राहगीरों की मदद से निकाला गया बाहर

काफी देर बाद जब पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, तो उन्होंने वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती के शव को कोसी नहर के गहरे पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

शव की हालत को देखकर पहली नजर में उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। पुलिस आस-पास के गांवों के लोगों को बुलाकर मृतका की शिनाख्त (पहचान) कराने की पुरजोर कोशिश कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया और आस-पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों के जरिए भी युवती के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोसीकलां थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि नहर से बरामद हुए अज्ञात युवती के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मृतका की शिनाख्त कराने के साथ-साथ मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। यह हत्या का मामला है, आत्महत्या है या फिर किसी हादसे के कारण युवती नहर में डूबी, इसका आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच भावुक ड्रामा; दिल्ली पुलिस के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, वीडियो वायरल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा जहरीले कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर वृन्दावन के भक्तमाल कुंज गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग ट्रेन के कूपे को ‘हनीमून सुइट’ बनाना पड़ा भारी मथुरा में लगातार बारिश के बीच ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा ढहा ब्रिस्टल में आज टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला ‘ऑस्ट्रेलियनसुपर’ भारत में करेगा 500 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश ईरान में खामेनेई के जनाजे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन