Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: जनपद भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज; देश की तरक्की व खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

by Tarun Bhardwaj • March 21, 2026
Eid-ul-Fitr prayers were offered in mosques across the district

Mathura News: जनपद भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज; देश की तरक्की व खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शाही मस्जिद ईदगाह में आज ईद उल फितर की नमाज देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ के साथ अदा की गई। खराब मौसम की वजह से नमाज 45 मिनट की देरी से शुरू हुई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

रमजान माह में एक माह के रोजों के समाप्त होने के बाद शनिवार को ईद उल फितर मनाई गई। ईद की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे का समय नियत था, लेकिन मौसम खराब होने और वातावरण में कोहरे की धुंध को लेकर कमेटी ने नमाज के समय में बदलाव कर इसे सुबह 8:45 बजे कर दिया।

शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से नमाजी देरी से पहुंचे। इस कारण नमाज का समय तय समय से 45 मिनट आगे किया गया। नमाज शहर मुफ्ति मोहम्मद आसिफ रजा ने पढ़ाई। नमाज के बाद खुतबा हाफिज कदीर द्वारा पढ़ा गया। खुतबे के बाद मुल्क की खुशहाली, तरक्की की दुआ की गई।

सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि नमाजियों की सुविधा के लिए समुचे ईदगाह परिसर में कालीन आदि की व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई थी। ईदगाह और उसके आस पास साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। नमाज के दौरान शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा. जेड हसन के अलावा उपाध्यक्ष गफ्फार अब्बास, सचिव जियाउल हक, डा. अबरार, सदस्य सुलेमान, अब्दुल रहमान, लाला पहलवान, निसार राइन, रशीद खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। नमाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर शाही ईदगाह कमेटी ने धन्यवाद दिया।

इसके अलावा जनपद की अन्य मस्जिदों में भी ईद उल फितर की नमाज अता की गई। नमाज के बाद बाजार में रौनक दिखाई दी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सजी खेल खिलौनों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को दी ईद की बधाई; भीषण हमलों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता पर जताई चिंता

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’