Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। महोली रोड पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के बीच अचानक शुरू हुई इस मारपीट ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं यहां से गुजरने वाले लोग इधर उधर भागने लगे।

दोनों समर्थकों के बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया। इसका इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे अनुशासित कही जाने वाली पार्टी के बारे में महानगर में आम लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

महोली रोड पर बीती शाम महानगर भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के समर्थकों के बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही पलों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों के मध्य लात-घूंसे, धक्का-मुक्की और गालों पर तड़ातड़ थप्पड़ चले। कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर गुस्साए समर्थक मानने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान बीच बचाव वाले में घूंसे चल गए।

देखते ही देखते ही महोली रोड पर भगदड़ की स्थिति मच गई। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों गुटों को अलग किया। इसका इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दो युवकों का विवाद हुआ था। जिला अध्यक्ष ने दोनों को राजीनामा करने की कह कर मामला शांत करा दिया।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि ये क्षेत्र महानगर अध्यक्ष का आता है। उनसे ही बात करें। अध्यक्ष ने कहा कि उनको विवाद की कोई जानकारी नहीं है। दूसरी और महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि कुछ नहीं हुआ है। इतना बड़ा परिवार है। आगे पीछे होने में धक्का−मुक्की हो गई।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: विरासत गलियारे पर सीएम योगी और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय के बीच तीखी बहस

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.