Sat, Oct 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गोवर्धन पुलिस ने कुर्क की दो अपराधियों की संपत्तियां; 86 हजार की बाइक जब्त

by Tarun Bhardwaj • March 27, 2026
Govardhan Police Attach Properties of Two Criminals

Mathura News: गोवर्धन पुलिस ने कुर्क की दो अपराधियों की संपत्तियां; 86 हजार की बाइक जब्त

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अपराधियों की चल संपत्ति को जिला अधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों की 86 हजार रुपये की चल संपत्ति कुर्क की गई।

थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिंह गूर्जर ने बताया कि गैंगस्टर आजम पुत्र दीनू व अंजुम पुत्र कम्मू निवासी देवसरस के खिलाफ 14(1) गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गैंगस्टर एक्ट में थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी द्वारा इन दोनों गैंगस्टरों की चल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। गांव में इसके लिए ढोल पीटवा कर पूरे गांव में मनादी कराई गई। इसके बाद गवाहों के सामने कुर्क की गई संपत्ति के बारे माइक से लोगों के सामने कुर्क की गई संंपत्ति का अनाउंसमेंट किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आजम की मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 30 हजार है उसे कुर्क कर लिया।

वहीं पुलिस ने अंजुम से भी 56 हजार 300 रुपये कीमत की बाइक कु र्क की। इस तरह दोनों अभियुक्तों से 56 हजार 300 रुपये की चल संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्की करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा अतिरिक्त निरीक्षक शिव कुमार, उपनिरीक्षक चौधरी सत्येंद्र सिंह व पुलिस टीम शामिल है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: रक्षा क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक छलांग; रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ₹2.38 लाख करोड़ के सैन्य सौदों को मंजूरी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में CBI अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार इंजीनियरिंग दाखिले के लिए जल्द शुरू होंगे जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को लिया हिरासत में अमेरिका में डीजल संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में फरह में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो शातिर गिरफ्तार 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण ने संभाला एसपी ग्रामीण का पदभार भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार