Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दंपती को कुचला; मासूम बेटा गंभीर

by Tarun Bhardwaj • July 24, 2026
Horrific accident on the Agra-Delhi National Highway

Mathura News: आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दंपती को कुचला; मासूम बेटा गंभीर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक दंपती को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव बेरी निवासी पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ नवादा चौराहे पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान आगरा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि मासूम बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर जमा हुए लोगों और खड़े वाहनों के कारण दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया और यातायात सुचारु कराया।

थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी रोडवेज बस व चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मांगी सुरक्षित क्रॉसिंग

हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नवादा चौराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि चौराहे पर सुरक्षा और स्पीड कंट्रोल के पर्याप्त इंतजाम न होने से लगातार जाने जा रही हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था कराई जाए ताकि ऐसे दिल दहलाने वाले हादसों पर रोक लग सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: “Adani Group नहीं शुरू करेगा खुद की एयरलाइन सेवा”; अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अटकलों को किया सिरे से खारिज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा