Mon, Aug 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दो कारों की भीषण भिड़ंत; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

by Tarun Bhardwaj • August 10, 2026
Two cars collided on Yamuna Expressway late at night

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दो कारों की भीषण भिड़ंत; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-68 के पास रात करीब 8:30 बजे घटित हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

आमने-सामने की टक्कर में 4 लोग हुए घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी, जिसमें मथुरा के डीग गेट निवासी मुकीम उस्मानी और सलमान सवार थे। वहीं दूसरी वैगनआर कार को अलीगढ़ के बिचपुरी निवासी राजा चला रहे थे। माइल स्टोन-68 के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे कारों में सवार चालकों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल

हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त कारें सड़क के बीचों-बीच रुक गईं, जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद यातायात को सुचारु कराने के लिए पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलवाया और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह सामान्य हो सका। नौहझील थाना पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा, मथुरा प्रशासन अलर्ट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दो कारों की भीषण भिड़ंत पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ऋषभ पंत ने देर रात ‘X’ पर पोस्ट साझा करते हुए CM धामी से मांगी जमीन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज चंबा में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी नगर निगम में आधुनिक फाइल स्टोरेज सिस्टम का शुभारंभ NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग के कायल हुईं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी