Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में लंबी कतारों से व्यापारी परेशान

by Tarun Bhardwaj • November 8, 2025
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को उमड़ी भारी भीड़

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में लंबी कतारों से व्यापारी परेशान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटने लगे। मंदिर के गेट दो और तीन से लेकर बाजार में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। भीड़ के दबाव से व्यापारियों को परेशानी हुई।

उनका कहना है, कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण उनकी दुकानों से खरीदारी बंद सी हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट की ओर गठित हाई पावर कमेटी को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।

शनिवार और रविवार के साथ किसी त्यौहार और पर्व भी श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि सभी व्यवस्था डगमगाने लगती है। श्रद्धालुओं के वाहनों के शहर में अंदर प्रवेश करने से जाम की स्थिति बन जाती है।

शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के निकट तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, मिर्जापुर धर्मशाला (पुराना नाम) के निकट, चुंगी चौराहा, रमणरेती पुलिस चौकी, हरिनिकुंज चौराहा और विद्यापीठ चौराहा के निकट जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP News: 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री के साथ अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.