Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गोवर्धन से IIT ग्रेजुएट ‘फर्जी साधु’ गिरफ्तार; पढ़ी-लिखी युवतियों को नशीला प्रसाद देकर करता था कुकर्म

by Tarun Bhardwaj • June 2, 2026
IIT Graduate 'Fake Sadhu' Arrested in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन से IIT ग्रेजुएट ‘फर्जी साधु’ गिरफ्तार; पढ़ी-लिखी युवतियों को नशीला प्रसाद देकर करता था कुकर्म

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी के गोवर्धन (राधाकुंड) क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज, हैरान और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में देश की पढ़ी-लिखी और नामी कंपनियों में ऊंचे पदों पर काम करने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद करने वाले एक हाई-प्रोफाइल ‘फर्जी साधु’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान रुड़की (IIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुका एक इंजीनियर है, जो 20 लाख रुपये सालाना का पैकेज छोड़कर ढोंग के रास्ते पर चल पड़ा था।

छत्तीसगढ़ की छात्रा की शिकायत पर लिया कड़ा एक्शन

इस पूरे काले साम्राज्य का पर्दाफाश तब हुआ जब 25 मई को छत्तीसगढ़ की रहने वाली बीएससी नर्सिंग (थर्ड सेमेस्टर) की एक छात्रा अपने पिता के साथ एसएसपी श्लोक कुमार के कार्यालय पहुंची। छात्रा ने एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसकी बहन मथुरा में आईओसीएल (IOCL) में इंटर्नशिप कर रही है और वह राधाकुंड में इस कथित साधु अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के मकान में किराए पर रहती है।

15 मई को छात्रा अपनी बहन का जन्मदिन मनाने मथुरा आई थी, जहां उसकी मुलाकात मकान मालिक अभिषेक मिश्रा से हुई। अभिषेक ने खुद को बड़ा प्रवचनकर्ता और साधु बताया। रात में उसने छात्रा को ‘भगवान का प्रसाद’ कहकर पीने के लिए दूध दिया। दूध पीते ही छात्रा बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। होश में आने पर जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

छत्तीसगढ़ लौटते ही मांगे ₹5 लाख

आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर छात्रा जब अपने घर छत्तीसगढ़ पहुंची, तो आरोपी अभिषेक (फर्जी साधु) ने उसे वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने छात्रा के बेहोशी की हालत में खींचे गए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी। डरी-सहमी छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता उसे लेकर तुरंत एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी के सख्त आदेश पर 25 मई को ही गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं।

राधाकुंड आश्रम से आरोपी गिरफ्तार

1 जून को गोवर्धन थाना पुलिस और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में टीम ने राधाकुंड स्थित आरोपी के मकान (कथित आश्रम) पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने मौके से बंधक बनाकर रखी गईं दो युवतियों और एक मासूम बच्चे को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार, इन तीनों की मानसिक स्थिति और लत को देखते हुए उन्हें तुरंत नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को 12 से अधिक युवक और युवतियों की बेहद आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें दिखाकर वह अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर रहा था।

IIT रुड़की से की थी इंजीनियरिंग

पुलिस पूछताछ में फर्जी साधु अभिषेक मिश्रा ने जो खुलासे किए, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आरोपी मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। उसने साल 2021 में रुड़की (IIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसका एक बड़ी कंपनी में 20 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर सिलेक्शन भी हुआ था।

कुछ समय तक नौकरी करने के बाद, उसके सिर पर कम समय में करोड़ों रुपये कमाने का भूत सवार हुआ। वह नौकरी छोड़कर मथुरा आ गया और पिछले तीन साल से गोवर्धन के राधाकुंड में किराए का मकान लेकर रहने लगा। ऑनलाइन प्रवचन के जरिए उसने अपना एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया।

ब्रेनवॉश कर कराता था ‘गंधर्व विवाह’

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचन के जरिए विशेष रूप से उन युवतियों को निशाना बनाता था जो अत्यधिक पढ़ी-लिखी थीं और कॉर्पोरेट सेक्टर में अच्छी सैलरी पर काम कर रही थीं। वह अध्यात्म की आड़ में पहले उनका मानसिक रूप से पूरी तरह ब्रेनवॉश (Brainwash) करता था। इसके बाद वह युवक-युवतियों को अपने पास बुलाकर उनका ‘गंधर्व विवाह’ कराता था।

आश्रम बुलाने के बाद वह युवतियों को नशीला पदार्थ या नशीला दूध पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था और उनकी गुप्त तस्वीरें व वीडियो बना लेता था। इसी ब्लैकमेलिंग की मोटी रकम से उसने राधाकुंड में अपना यह आलीशान मकान खरीदा था और इसे आश्रम का नाम दे रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और इस घिनौने रैकेट से जुड़े अन्य पीड़ितों व कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: West Bengal: ममता बनर्जी का भाजपा और पुलिस पर तीखा हमला; बोलीं— ‘अभिषेक और कल्याण बनर्जी की हत्या की रची गई साजिश’

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक