Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राजमार्गों पर बेखौफ दौड़ रही ‘डग्गेमार’ बसें; यूपी-हरियाणा को लाखों के राजस्व का नुकसान

by Tarun Bhardwaj • September 20, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। हरियाणा से डग्गेमार बसें दिल्ली से आगरा तक धड़ल्ले से चल रही है। कई बसों पर तो हरियाणा रोडवेज और यूपी रोडवेज जैसा कलर हो रहा है। धडल्ले से चलने वाली इन बसों में यात्रियों को भ्रमित करने के लिए टिकट तक दिए जाते हैं। यह सारा खेल कई विभागों के अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

दिल्ली से लेकर आगरा तक दिन भर में कई इस तरह की डग्गेमार बसें सड़क पर दौड़ती नजर आती है। रोडवेज से मिलता जुलता रंग होने के कारण इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्री भ्रमित होकर इन बसो में बैठ जाते हैं। बस में चलने वाला कंडेक्टर यात्रियों को बाकयादा गंतव्य तक का टिकट भी देता है। बस में बैठने के बाद जब चालक जगह-जगह की सवारियां उतारता बिठाता चलता है तब सवारी को इस बात का अंदाजा होता है कि बस सरकारी नहीं प्राइवेट है। चालक हाइवे सहित लिंक रोड पर भी गाड़ियों को खड़ी करके सवारियां बिठाता है।

दिल्ली और हरियाणा से आने वाली इस तरह की बस प्रदेश सरकार को रोड टैक्स तक नहीं देती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से हरियाणा की ओर चलने वाली प्राइवेट बसे भी इसी तरह चल रही है। इसके चलते प्रदेश सरकार को टैक्स का बड़ा मोटा नुकसान हो रहा है। साथ ही रोडवेज को भी भारी नुकसान है, लेकिन इन बसों को न तो पुलिस विभाग चेक करता है, न एआरटीओ और न रोडवेज के अधिकारी। इससे लगता है कि ये सारा गोरखधंधा सभी की मिली भगत से लंबे समय से चल रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: भावनगर में PM मोदी ने किया 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.