Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

by Tarun Bhardwaj • April 24, 2026
Intruders Break into House via Roof in Surir; Hold Family Hostage

Mathura News: बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र के टैंटी गांव बाजार में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए करीब पांच बदमाशों ने एक परचून व्यवसायी के पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली और फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

छत के रास्ते दाखिल हुए बदमाश

जानकारी के अनुसार, टैंटी गांव बाजार निवासी अजय अग्रवाल की परचून की दुकान है और दुकान के पीछे ही उनका परिवार रहता है। रात करीब एक बजे जब अजय अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटी और वृद्ध पिता गहरी नींद में सो रहे थे, तभी पांच अज्ञात बदमाश छत के रास्ते आंगन का जाल काटकर घर में घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले हथियारों के बल पर सो रहे परिवार को काबू में किया और उन्हें बंधक बना लिया। घर के लोगों को डरा-धमकाकर बदमाशों ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया।

दरवाजे तोड़कर लूट ले गए नकदी और जेवरात

बदमाशों ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दो कमरों के दरवाजों को बेरहमी से तोड़ा और लूटपाट शुरू की। एक कमरे से बदमाशों ने 3,22,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। दूसरे कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस का मानना है कि अपराधी पहले चोरी की नीयत से आए थे, लेकिन जब उन्हें लगा कि वे सफल नहीं होंगे, तो उन्होंने डकैती का रूप अख्तियार कर परिवार को बंधक बना लिया।

जांच में जुटी कई टीमें

घटना की सूचना सुबह करीब चार बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद महकमे में खलबली मच गई। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SPRA) सुरेश चंद्र रावत ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस और स्वाट (SWAT) की टीमों को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

जल्द खुलासे का आश्वासन

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण लीड मिली हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द माल की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां व्यापारी लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Sachin Tendulkar Birthday: 53 साल के हुए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर; जाने 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना है ‘नाममुकिन’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक