Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़; भाजपा पदाधिकारी समेत 6 लोग गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

by Tarun Bhardwaj • April 9, 2026
IPL Betting Racket Busted in Mathura

Mathura News: आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़; भाजपा पदाधिकारी समेत 6 लोग गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी में आईपीएल (IPL 2026) के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का एक बड़ा और प्रभावशाली नेटवर्क पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसओजी (SOG) और सदर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गोकुल बैराज स्थित शिव धाम कॉलोनी में छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी ने शहर के राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में एक सत्ताधारी दल का पदाधिकारी भी शामिल है।

‘शिव धाम’ में छापा

लंबे समय से मिल रही गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गोकुल बैराज के पास स्थित लक्की सैनी के मकान पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन हार-जीत का खेल बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।

भारी मात्रा में नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स बरामद

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से सट्टेबाजी का पूरा सेटअप बरामद किया गया है, जिसमें 1 लाख 63 हजार 530 रुपये की नकदी के साथ 11 हाई-टेक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ है; साथ ही हिसाब-किताब के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन सट्टा रजिस्टर, कैलकुलेटर, चेकबुक और अन्य संदिग्ध उपकरण भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

भाजपा पदाधिकारी समेत 6 गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में शहर के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं, जिनमें सबसे चर्चित नाम भाजपा सदर मंडल के उपाध्यक्ष का है:

बांके बिहारी: भाजपा सदर मंडल उपाध्यक्ष (आढ़त बाजार)।

आदिल: औरंगाबाद, थाना सदर बाजार।

रिजवान: औरंगाबाद, थाना सदर बाजार।

किशोर: मां अन्नपूर्णाधाम कॉलोनी, थाना गोविन्द नगर।

मुकेश कुमार: रेजीमेन्टल बाजार, थाना सदर बाजार।

बॉबी: फिरोजाबाद निवासी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव ने पुष्टि की है कि आरोपी संगठन के पद पर था और मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है।

गहराई से जांच में जुटी पुलिस

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार दिल्ली या दुबई जैसे बड़े सट्टा बाजारों से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस को अंदेशा है कि जांच आगे बढ़ने पर शहर के कुछ और रसूखदार लोगों के नाम इस नेटवर्क में सामने आ सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े:Meerut Band: सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों व्यापारी; पूरा शहर हुआ बंद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी