Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बंगाल में खिला ‘कमल’ तो ब्रज में मना उत्सव; चौक बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

by Tarun Bhardwaj • May 4, 2026
BJP workers set off fireworks in Chowk Bazaar

Mathura News: बंगाल में खिला ‘कमल’ तो ब्रज में मना उत्सव; चौक बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड सफलता की गूंज अब धर्मनगरी मथुरा में भी सुनाई दे रही है। बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मथुरा के ऐतिहासिक चौक बाजार क्षेत्र में जोरदार जश्न मनाया।

चौक बाजार स्थित होली गेट मंडल की ओर से जीत के इस उत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। पूरे इलाके में जश्न का माहौल रहा, जहाँ कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे बाजार को गुंजायमान कर दिया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जमकर आतिशबाजी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद कुंज बिहारी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पार्षद कुंज बिहारी ने कहा कि बंगाल की यह जीत जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल और मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने इस जीत को भाजपा के मजबूत नेतृत्व और संगठन की कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताया। उनका मानना है कि बंगाल में मिली यह ऐतिहासिक सफलता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पार्टी इसी तरह अन्य राज्यों में अपना परचम लहराएगी। चौक बाजार में काफी देर तक बधाई देने और जश्न मनाने का यह सिलसिला चलता रहा, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: BBL: सिडनी सिक्सर्स ने जेम्स होप्स को चुना अपना नया हेड कोच, दो साल के लिए संभालेंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.