Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: LPG बुकिंग के बदले नियम; 9 महीने से निष्क्रिय कनेक्शनों को अब ‘KYC’ के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

by Tarun Bhardwaj • March 21, 2026
Changed Rules for LPG Booking

Mathura News: LPG बुकिंग के बदले नियम; 9 महीने से निष्क्रिय कनेक्शनों को अब ‘KYC’ के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में जारी भीषण युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने लगा है, जिसका सीधा असर अब भारत की रसोई गैस व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। LPG गैस की संभावित किल्लत की खबरों के बीच उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही ‘पैनिक बुकिंग’ को रोकने के लिए तेल कंपनियों और प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए नियम कड़े कर दिए गए हैं जिन्होंने लंबे समय से अपने कनेक्शन का उपयोग नहीं किया है।

KYC अनिवार्य

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आगरा संभाग) के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी युद्ध के चलते डेटा क्लीनिंग की जा रही है, जिसके तहत पिछले 9 महीनों से एक बार भी रिफिल न कराने वाले निष्क्रिय उपभोक्ताओं के कनेक्शन फिलहाल सस्पेंड कर दिए गए हैं। अब इन उपभोक्ताओं को नए सिरे से अपनी KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य कनेक्शन के वास्तविक संचालन का पता लगाना है और इस सत्यापन के बाद ही उनकी आईडी दोबारा सक्रिय होकर सिलेंडर बुकिंग के लिए पात्र हो सकेगी।

PNG धारकों के लिए ‘सरेंडर’ का अल्टीमेटम

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि बड़ी संख्या में PNG धारकों द्वारा अनावश्यक सिलेंडर बुकिंग करने से गैस वितरण प्रणाली और सर्वर पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने अब यह नया नियम अनिवार्य कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पीएनजी कनेक्शन लगा हुआ है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा, क्योंकि एक ही परिसर में दोनों सेवाओं का लाभ उठाना अब नियमों के विरुद्ध माना जाएगा।

अफवाहों से बचें

नोडल अधिकारी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि फिलहाल LPG गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। किल्लत की अफवाहों के कारण लोग बेवजह स्टॉक जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कुरुक्षेत्र, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। प्रशासन ने अपील की है कि उपभोक्ता पैनिक बुकिंग न करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को दी ईद की बधाई; भीषण हमलों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता पर जताई चिंता

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक