Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: महर्षि गौतम ब्राह्मण शोभा यात्रा रविवार को भव्य झांकियों के साथ निकलेगी

by Tarun Bhardwaj • March 28, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  धर्मनगरी में कल, रविवार को महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य और दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करने वाली यह यात्रा सायं 5 बजे कैलाश पैलेस (पुष्पांजलि उपवन) से पूरी भव्यता के साथ प्रारंभ होगी। आकर्षक झांकियों और भक्तिमय संगीत के साथ यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांति नगर, महोली रोड पर संपन्न होगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सतीश गौतम उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के खेलकूद राज्यमंत्री गौरव गौतम और एसकेएस (SKS) ग्रुप के चेयरमैन एस.के. शर्मा शिरकत करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि शोभा यात्रा में महर्षि गौतम के जीवन दर्शन और सनातन परंपराओं पर आधारित सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महर्षि गौतम ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों और स्थानीय नागरिकों से इस धार्मिक व सामाजिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: राया में मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर 70वें आतिशबाजी मेले का हुआ भव्य आयोजन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.