Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की भक्तों से बड़ी अपील— ‘अगली सूचना तक वृंदावन आने से बचें श्रद्धालु’

by Tarun Bhardwaj • May 25, 2026
A Major Appeal from the Devotees of Shri Radha Kelikunj Ashram

Mathura News: श्रीराधा केलिकुंज आश्रम की भक्तों से बड़ी अपील— ‘अगली सूचना तक वृंदावन आने से बचें श्रद्धालु’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज क्षेत्र के प्रख्यात और देश-विदेश में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र संत प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। महाराज श्री का स्वास्थ्य पूरी तरह अनुकूल न होने और उनके द्वारा विशेष मौन साधना (मौन धारण) शुरू कर दिए जाने के कारण वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में आयोजित होने वाले सभी बड़े कार्यक्रमों को आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। आश्रम प्रबंधन ने त्वरित निर्णय लेते हुए महाराज श्री की प्रसिद्ध ‘एकांतिक वार्ता’, ‘एकांतिक दर्शन’ के साथ-साथ दैनिक ‘पदयात्रा’ कार्यक्रम को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।

कार्यक्रम स्थगित होने के बाद भी उमड़ रही भारी भीड़

आश्रम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रमों के स्थगन की घोषणा के बावजूद कान्हा की नगरी में देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराज श्री की एक झलक पाने की व्याकुलता में भक्तों की भारी भीड़ लगातार श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंच रही है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सोमवार को एक नई सूचना और सार्वजनिक अपील जारी की है। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि संत प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनकी मौन साधना को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए इन कार्यक्रमों को रोका जाना अनिवार्य था, लेकिन आश्रम पर श्रद्धालुओं की संख्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।

आश्रम ने भक्तों से मांगा सहयोग

मथुरा-वृंदावन सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय सूरज की किरणें आग उगल रही हैं और भीषण गर्मी (लू) का प्रकोप चरम पर है। ऐसे जानलेवा मौसम में आश्रम परिसर और सड़कों पर जुटने वाली अत्यधिक भीड़ के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

आश्रम प्रबंधन ने जारी की गई ताजा सूचना में भक्तों से बेहद भावुक और कड़क शब्दों में अपील करते हुए कहा है कि इस प्रचंड और भीषण गर्मी के दिनों में एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन व सत्संग लाभ लेने की इच्छा से जो भी भक्त दूर-दराज से श्रीराधा केलिकुंज आ रहे हैं, वे कृपया अगली आधिकारिक सूचना या घोषणा आने तक आश्रम आने से पूरी तरह परहेज करें। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से करबद्ध प्रार्थना की है कि वे इस कठिन समय में महाराज श्री के स्वास्थ्य और आश्रम व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए घर पर रहकर ही अपनी भक्ति करें और अगली गाइडलाइन आने तक वृंदावन न आकर प्रबंधन का सहयोग करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन का बड़ा दावा— ’15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बैटिंग देखकर घबरा गए हैं यशस्वी जायसवाल’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’