यूनिक समय, मथुरा। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार देर रात करीब 2 बजे जिले के 50 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए, जिसमें 5 निरीक्षक (इंसपेक्टर) और 45 उप निरीक्षक (सब-इंसपेक्टर) शामिल हैं। निरीक्षकों की नई तैनातियां तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को आरटीसी प्रभारी से स्थानांतरित कर एसएसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। निरीक्षक संजयपाल सिंह राघव को थाना कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक (कानून-व्यवस्था) पद से हटाकर प्रभारी मीडिया सेल की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, निरीक्षक सिरोजनी देवी को पुलिस लाइन से प्रभारी आरटीसी/I-GOT सेल बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक हरेन्द्र मलिक को थाना गोवर्धन से अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) थाना बरसाना और निरीक्षक घनेन्द्र शर्मा को थाना बरसाना से अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) थाना गोवर्धन भेजा गया है। कई चौकी प्रभारियों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले सब-इंसपेक्टरों के फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं: पारूल मिश्रा: मंडी समिति चौकी प्रभारी (थाना हाईवे) चन्द्रवीर सिंह: सौंख चौकी प्रभारी (थाना मगोर्रा) अमित कुमार राय: कस्बा बल्देव चौकी प्रभारी विपिन कुमार: कस्बा गोवर्धन चौकी प्रभारी दीपक चौधरी: विशम्भरा चौकी प्रभारी सोमिल राठी: सतोहा चौकी प्रभारी अन्य प्रमुख तैनातियों में मनोज शर्मा को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना गोविंदनगर, विपिन तोमर को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सदर बाजार, उमेश सिंह बैंस को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राया, धर्मेन्द्र सिंह को थाना गोवर्धन और सुबोध कुमार भारद्वाज को थाना बल्देव में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। महिला पुलिस अधिकारियों में अभिलाषा भारद्वाज को परिवार परामर्श केंद्र और सूरजपाल सिंह को महिला थाना भेजा गया है। इसके अतिरिक्त मोहनलाल को थाना हाईवे और विनीत चौधरी को थाना मांट ट्रांसफर किया गया है। तबादला सूची में लगभग दो दर्जन उप निरीक्षकों को केजेएस भेजा गया है, जबकि गोविंदनगर, वृंदावन, जमुनापार, छाता, जैत और शेरगढ़ सहित विभिन्न थानों व पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर बवाल; जेपी नड्डा बोले- ‘जांच करवाएंगे, बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती’ ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]