Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: रमजान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब; बाजारों में शुरू हुई ईद की रौनक

by Tarun Bhardwaj • March 13, 2026
Massive Crowds Flock to Mosques on the Last Friday of Ramadan

Mathura News: रमजान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब; बाजारों में शुरू हुई ईद की रौनक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में रमजान अलविदा की शुक्रवार को जुमे की नमाज शांति और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने पहुंचे।

ईदगाह मस्जिद, डीग गेट क्षेत्र की मस्जिद, शाही मस्जिद सहित कई स्थानों पर नमाजियों की अच्छी भीड़ रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में सुख-शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरे माहौल में आपसी प्रेम और सद्भाव देखने को मिला। जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। नमाज के बाद शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। ईद का त्योहार नजदीक होने के कारण लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

कपड़ों, जूतों, टोपी और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए कपड़े खरीदने को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, बाजारों में भीड़ और बढ़ेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Lucknow: राहुल गांधी का बड़ा बयान; ‘अगर कांग्रेस अपना काम ठीक से करती, तो कांग्रेस के मुख्यमंत्री कांशीराम होते

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मांट विधायक राजेश चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री घोषित 33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी