Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में दौड़ेंगी और भी इलेक्ट्रिक बसें; राहगीरी फाउंडेशन के साथ प्रशासन का ‘ग्रीन ट्रांसपोर्ट’ मास्टरप्लान

by Tarun Bhardwaj • February 6, 2026
The administration's 'Green Transport' master plan in collaboration with Rahgiri Foundation

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में दौड़ेंगी और भी इलेक्ट्रिक बसें; राहगीरी फाउंडेशन के साथ प्रशासन का ‘ग्रीन ट्रांसपोर्ट’ मास्टरप्लान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी में बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को पॉलूशन फ्री ट्रांस्पोर्ट उपलब्ध कराने के साथ-साथ पॉलूशन को कम करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में एक राहगीरी फाउंडेशन के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राहगीरी फांडेशन द्वारा मथुरा-वृंदावन, बरसाना,नंदगांव, गोवर्धन, बल्देव, गोकुल आदि के दर्शनों के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पॉलूशन फ्री वाहन ट्रांस्पोर्ट उपलब्ध कराए जाने की पहल की। कंपनी ने इन वाहनों से होने वाले जीरो पॉलूशन के बारे में जानकारी दी। इलेक्ट्रिक वाहनों से जनमानस को ट्रांसपोर्ट में प्रदूषण रहित ग्रीन इनर्जी की सुविधा मिलेगी। डीजल और पेट्रोल के वाहनों के निकलने वाले जहरीले धुएं से पॉलूशन काफी अधिक होता है। इससे जनमानस के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। इलेक्ट्रिक बसों में इस तरह की व्यवस्था की गई है कि उनकी बैट्रियों से भी काफी कम पॉलूएशन होता है। इस तरह की जानकारी कलक्ट्रेट के सभागार में कार्यशाला के दौरान दी।

कार्यशाला में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मथुरा नगर निगम के आयुक्त जग प्रवेश ने राहगीरी फांडेशन के साथ बृज के तीर्थस्थलों पर पॉलूशन कम करने के साथ-साथ इन स्थानों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का ध्यान रखते हुए पॉलूशन फ्री वाहनों से यहां का लोकल ट्रांसपोर्ट मुहय्या कराने के साथ यहां का पॉलूशन कम किया जाए। इसके साथ ही सभी को ग्रीन इनर्जी का लाभ मिलसके। इसके लिए इन तीर्थ के लिए अभी 50 बसें चल रही है। इन स्थानों के लिए और भी इलेक्ट्रिक बसें मंगाई जाएगी। यहां आने वाले टूरिस्ट और श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी और इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध कराएगी। इलेक्ट्रिक बसों से कंपनी को काफी लाभ मिल रहा है।

डीएम ने कहा कि शहर में भी छोटे वाहनों ई-रिक्शाओं को चलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था की है। इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ शहर में छोटे वाहन भी चलेंगे। कार्यशाला में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, नगर निगम मथुरा-वृंदावन के आयुक्त जग प्रवेश, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी ट्रेफिक मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: Google का बड़ा एलान, अब सभी एंड्रॉयड फोन्स में मिलेगा ‘Quick Share’ का जादुई फीचर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.