Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से मां ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या

by Tarun Bhardwaj • July 28, 2026
Mother strangles her own innocent three-year-old son to death

Mathura News: प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से मां ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी के बलदेव क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से नाराज एक मां ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के करीब एक महीने बाद मामले का खुलासा होने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 जून को हुई थी घटना

बलदेव थाना क्षेत्र के निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता, जो पेशे से एक मेडिकल शॉप संचालक हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि 28 जून को उनकी पत्नी रुचि का फोन आया कि तीन वर्षीय बेटे माधव का गला किसी हादसे में दब गया है और वह कोई हरकत नहीं कर रहा है।

आनंद-फानन में घर पहुंचे कृष्ण मुरारी बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस वक्त घटना को एक दुखद हादसा मानकर परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मोबाइल की कॉल डिटेल से गहराया शक

कृष्ण मुरारी के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले 21 जून को जब उन्होंने पत्नी का मोबाइल देखा, तो उसमें बरारी गांव के निवासी रोहित नाम के व्यक्ति का नंबर मिला। छानबीन करने पर पता चला कि दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। जब इस बारे में पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने गोलमोल जवाब दिया।

पति का आरोप है कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी, जबकि पत्नी रुचि और रोहित के बीच पिछले 7 सालों से प्रेम संबंध चल रहे थे। 28 जून को भी रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान मासूम माधव खेलते-खेलते शोर मचाने लगा। बातचीत में बाधा पड़ने पर महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने ही मासूम का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी महिला ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी और दोनों ने सच छिपाए रखा।

परिवार के सामने कुबूला जुर्म

शक गहराने पर जब पारिवारिक स्तर पर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो रुचि ने अपने मासूम बेटे की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी 5 साल की एक बेटी भी है।

मामला सामने आने के बाद सोमवार को कृष्ण मुरारी ने बलदेव थाने में पत्नी रुचि और उसके प्रेमी रोहित के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 27 जुलाई को डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से विधिक जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Batwara 1947 Teaser Release: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

प्रेमी से फोन पर बातचीत के दौरान खलल पड़ने से मां ने अपने ही बेटे की हत्या आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज जापान के क्यूशू में आया 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट PM नरेंद्र मोदी के ‘नीट वीडियो’ को फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान मथुरा के एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा