यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे "संभव" (संतुष्टि एवं समृद्धि अभियान) के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन में जनसुनवाई हुई। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सी. पी. पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई। नगर आयुक्त ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा के भीतर होना चाहिए और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूतेश्वर जोन में इस दौरान कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 3 शिकायतें स्ट्रीट लाइट, 3 अतिक्रमण तथा 4 नाली-नाले की सफाई से संबंधित थीं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिनमें 2 लाइट एवं 1 सफाई संबंधी शिकायत शामिल रही। वहीं वृंदावन जोनल कार्यालय में अतिक्रमण से जुड़ी 1 शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल तथा सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम सहित अन्य अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: IPL 2026: RCB vs GT मुकाबले से पहले संजय मांजरेकर ने RCB को चेताया— ‘सिर्फ विराट कोहली के भरोसे रहे तो…’ [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]