Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गौरक्षक मनीष की मौत पर गहराया रहस्य; कार्यकर्ताओं ने घेरा कलेक्ट्रेट

by Tarun Bhardwaj • February 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले की सीमा में हुई गौरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गांव झरौठा थाना सादाबाद हाथरस निवासी गौरक्षक मनीष की दो फरवरी को सड़क दुर्घटना में थाना बल्देव क्षेत्र में मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। प्रथम दृष्टया घटना एक सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन कुछ परिस्थितियां और तथ्य इस दुर्घटना को संदिग्ध बनाते हैं।

मनीष सक्रिय रुप से गौरक्षक दल से जुड़े हुए थे। उन्हे कुछ समय पूर्व हाथरस जनपद की सीमा में स्थित एक गौशाला में अनियतिताओं एवं गौवश के प्रति होने वाली लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने की बात भी सामने आई थी।

इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का घटना किया जाए अथवा प्रकण की जांच किसी स्वतत्र एजेंसी या सीबीआई से कराई जाए, जिससे कि ये बात साफ हो सके कि वास्तव में मनीष की मौत दुर्घटना है अथवा उसकी किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। अगर हत्या में किसी तरह की साजिश का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में गौरक्षक दल के लोग शामिल थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: भारत में अचानक ठप हुआ X, सुबह इंस्टाग्राम ने भी बाधित की सेवाएं; करोड़ों यूजर्स डिजिटल ब्लैकआउट से परेशान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.