Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का बुरा हाल; रेल परामर्श समिति के निरीक्षण में खुली पोल

by Tarun Bhardwaj • April 15, 2026
Passenger Amenities at Mathura Junction in a Dismal State

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का बुरा हाल; रेल परामर्श समिति के निरीक्षण में खुली पोल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्रीय और मंडल परामर्श समिति के सदस्यों द्वारा मथुरा रेलवे जंक्शन के संयुक्त निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं की बेहद दयनीय और चिंताजनक स्थिति सामने आई है। निरीक्षण में खान-पान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है।

खान-पान में ‘खुली लूट’

समिति के सदस्य संजय गोविल और मनीष शोरावाला ने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। निर्धारित मूल्यों को दरकिनार कर वेंडर अवैध वसूली कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म के शौचालयों पर कहीं भी रेट लिस्ट नहीं मिली, जिससे यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। 5 रुपये वाली चाय 10 रुपये में, 10 रुपये का समोसा 15 रुपये में और 14 रुपये वाली पानी की बोतल 20 रुपये में बेची जा रही है। गरीब यात्रियों के लिए अनिवार्य ‘जनता खाना’ किसी भी स्टॉल पर उपलब्ध नहीं था। वेंडरों ने सिलेंडर की कमी का बहाना बनाया, जबकि अन्य महंगी चीजें वहीं ताजी पकाकर बेची जा रही थीं।

सेहत से खिलवाड़

गुणवत्ता के मामले में निरीक्षण टीम को भारी खामियां मिलीं। मथुरा का विश्व प्रसिद्ध पेड़ा घटिया क्वालिटी का पाया गया। वही समोसों में बासी आलू का प्रयोग हो रहा था, जिससे यात्रियों को फूड प्वाइजनिंग का गंभीर खतरा है। पश्चिम मध्य रेलवे के सदस्य योगेंद्र चतुर्वेदी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा मथुरा जंक्शन के प्रवेश और निकास द्वारों पर चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर में भिखारी और संदिग्ध लोग बेखौफ घूम रहे हैं, जो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। स्टेशन के बाहर व्याप्त अव्यवस्था के कारण चिलचिलाती धूप में यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अधिकारियों को अल्टीमेटम

निरीक्षण के बाद समिति के सदस्यों ने स्टेशन मास्टर ए.पी. श्रीवास्तव और सी.आर.एस. वी.के. सिंह से मुलाकात कर सभी गंभीर मुद्दों पर आपत्तियां दर्ज कराईं। बैठक में मथुरा जन्मभूमि पर प्रस्तावित रेलवे पुल और अंडरपास के निर्माण पर भी चर्चा की गई। रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि व्यवस्थाओं में जल्द ही ठोस सुधार किया जाएगा।

इस दौरान अखिल अग्रवाल खांड वाले, मिलन भाटिया और दीपक खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और रेलवे प्रशासन से यात्रियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CBSE 10th Result 2026 Out: छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित