Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गोवर्धन में महाशिवरात्रि और होली की तैयारियां तेज; सीओ और एसएचओ ने ली बैठक

by Tarun Bhardwaj • February 13, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और होली की तैयारी को लेकर सीओ अनिल कुमार सिंह और एसएचओ भगवत सिंह गुर्जर ने व्यापारियों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में महाशिवरात्रि पर बाहर से आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों से होली पर्व को शांति और सुरक्षित तरीके से कैसे मनाया जा सके इसके बारे में सुझाव लिए।

बताते चलें कि महाशिवरात्रि पर कांवरिया कावड़ लेकर मथुरा से गोवर्धन के रास्ते होते हुए कामा पहुंचेंगे। गोवर्धन में चकलेश्वर व लोटेश्वर आदि महादेव के मंदिरों में जल चढ़कर काम में कामेश्वर पर जल चढ़ाने को आएंगे। वहीं होली पर हुडदंगियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के आदेश सीओ ने दिए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के सुझाव पर सीओ ने होली पर मिट्टी वाले गुलाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि होली पर मदिरापान करके उत्पात करने वाले लोगों और अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है इस पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं भी एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।

इसके लिए सभी स्थानीय लोगों को भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करना चाहिए। महाशिवरात्रि पऔर होली पर डीग अड्डा से लेकर एकता तिराहे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश तथा ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का भी सुझाव दिया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Technology News: पैनासोनिक ने लॉन्च किए 57 नए AC मॉडल्स; 55°C तापमान में भी मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.