Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गुरु पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे पुलिस अलर्ट; SSP जीआरपी ने संभाली कमान, CCTV कैमरों से होगी निगरानी

by Tarun Bhardwaj • July 26, 2026
Railway police on alert for Guru Purnima fair

Mathura News: गुरु पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे पुलिस अलर्ट; SSP जीआरपी ने संभाली कमान, CCTV कैमरों से होगी निगरानी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गुरु पूर्णिमा मेले में देश-दुनिया से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे पुलिस (GRP) ने कड़े इंतजाम किए हैं। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल कुमार झा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग देकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी से संबंधित कड़े निर्देश दिए।

तैनात रहेगी विशेष पुलिस फोर्स

एसएसपी (रेलवे) अनिल कुमार झा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा मेले में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष पुलिस ड्यूटी 22 जुलाई से 31 जुलाई तक लगाई गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मेले का मुख्य आयोजन 27, 28 और 29 जुलाई को होगा, जिसके दौरान ट्रेनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का दबाव सबसे अधिक रहेगा।

1 सुपर जोन और 4 जोन में बंटा सुरक्षा ढांचा

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे मथुरा-वृंदावन रेल क्षेत्र को एक सुपर जोन, चार जोन और कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत सुपर जोन क्षेत्राधिकारी (CO) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में रहेगा, चारों जोन अनुभवी इंस्पेक्टरों की कमान में रहेंगे और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर (SI) के हाथ में होगी ताकि भीड़ पर सीधी नजर रखी जा सके।

450 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा के लिए 450 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने सभी जवानों को यात्रियों के साथ विनम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, महिलाओं व बुजुर्गों की सहायता करने तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने दी बधाई पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी