Tue, Jul 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

by Tarun Bhardwaj • July 21, 2026
Review meeting held at the Collectorate

Mathura News: भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले में चल रही भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग), मृदा स्वास्थ्य सुधार और कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।

प्रमुख कृषि व जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान जिले में संचालित कई महत्वपूर्ण राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दायरे में मुख्य रूप से बंजर व ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए ‘राजकीय कृषि प्रक्षेत्र ऊसर सुधार योजना’, किसानों की आय वृद्धि और मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए ‘पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना’, वर्षा जल संचयन तथा सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए ‘खेत तालाब योजना’, शुष्क एवं वर्षा पर निर्भर क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास योजना’ और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल संचयन संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ‘जलागम विकास घटक (PMKSY 2.0)’ जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल रहीं।

भूमि संरक्षण अधिकारी ने दी विस्तृत प्रस्तुति

बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू मंगल ने पीपीटी (PPT) के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में जल संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने समीक्षा के बाद अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि खेत तालाब योजना और वर्षा जल संचयन के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आने वाले समय में भू-जल स्तर में सुधार हो सके और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो।

बैठक में प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी (DDO) गरिमा खरे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला और उपायुक्त (स्वरोजगार) विजय कुमार पाण्डेय शामिल हुए। इनके अलावा उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं समिति के पदेन सदस्य भी मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Congress Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस; राहुल-प्रियंका और खरगे ने पीएम आवास का किया घेराव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नूरिस्तान में भीषण बाढ़ से 20 की मौत, 80 घायल और 100 से अधिक लापता संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन योगी कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप India-US ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में गरजे पीएम मोदी सिक्किम टनल पर भीषण लैंडस्लाइड