Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राया क्षेत्र में स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल

by Tarun Bhardwaj • July 10, 2026
School bus rams into tractor-trolley in Raya area

Mathura News: राया क्षेत्र में स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के राया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां बिचपुरी पुलिस चौकी के पास एक अनियंत्रित स्कूली बस ने सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई, जिससे उसमें सवार चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

राजस्थान से अलीगढ़ शोक कार्यक्रम में जा रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 24 लोग सवार थे, जिनमें भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। ये सभी लोग राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उद्योग नगर अंतर्गत गांव अधेय्या खुर्द के रहने वाले थे। पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित मोनिया हरदपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहाँ शोक कार्यक्रम (गमी) में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली राया थाना क्षेत्र के विरहना गांव और बिचपुरी चौकी के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ काल बनी स्कूली बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दो की मौत, घायलों की हालत नाजुक

इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार रजनी और शशि नाम की दो महिलाओं की मौके पर ही दम टूटने से मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर करीब 12 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला और अनीता आदि शामिल हैं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

स्कूली बस चालक पर लापरवाही का आरोप

ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे लोग अपनी साइड से शांतिपूर्वक जा रहे थे। ट्रॉली में महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूली बस के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण उनकी ट्रॉली में पीछे से इतनी भीषण टक्कर मारी कि वाहन पूरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर खुलवाया।

कानूनी कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी देते हुए महावन क्षेत्राधिकारी (CO) संजीव कुमार ने बताया कि राया क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ikka Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लीगल थ्रिलर ‘इक्का’; सनी देओल का OTT पर धमाकेदार डेब्यू

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की