Tue, Jul 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य के घर हुई 2.90 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा; 4 शातिर चोर गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • July 14, 2026
Sensational revelation regarding the theft at the home of Premanand Maharaj's disciple

Mathura News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य के घर हुई 2.90 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा; 4 शातिर चोर गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में अध्यात्म की राह पर चले एक परिवार के साथ हुई 2.90 करोड़ रुपये की विशाल चोरी के सनसनीखेज मामले का मथुरा पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल चारों शातिर आरोपियों को दबोच लिया है और उनके कब्जे से चोरी की गई रकम का एक बड़ा हिस्सा तथा भारी मात्रा में लग्जरी सामान बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पड़ोसी ने रची थी साजिश

पुलिस जांच और पूछताछ में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। पीड़ित राकेश प्रजापति के घर पर उनके पड़ोसी आलोक का लगातार आना-जाना था। इसी दौरान आलोक की नजर घर में रखे नोटों के पहाड़ों पर पड़ गई और उसके मन में लालच आ गया। उसने तुरंत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस महाचोरी की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की।

वारदात वाले दिन साजिश के तहत आलोक, राकेश प्रजापति को कुटिया (आश्रम) निर्माण के लिए जमीन दिखाने के बहाने वृंदावन से दूर मांट इलाके में ले गया। जब राकेश घर पर नहीं थे, तभी आलोक के अन्य साथियों ने सुनरख क्षेत्र स्थित उनके किराये के फ्लैट का ताला चटकाया और अलमारी व बेड के बॉक्स में रखे 2.90 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

आध्यात्मिक जीवन के लिए बेची थी पैतृक संपत्ति

मूल रूप से गुजरात के रहने वाले राकेश प्रजापति का बेटा वृंदावन में विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दीक्षा ले रहा है और आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर है। अपने बेटे के इसी आध्यात्मिक जीवन में सहभागी बनने और वृंदावन में ही बसने के उद्देश्य से राकेश प्रजापति ने गुजरात में स्थित अपनी करीब 2.90 करोड़ रुपये की संपत्ति (जमीन/मकान) बेच दी थी। संपत्ति बेचने से मिली पूरी लाइफ-सेविंग नकदी उन्होंने बैंक में रखने के बजाय सुनरख क्षेत्र के अपने किराये के फ्लैट में ही जमा करके रखी हुई थी, ताकि वे यहां अपनी कुटिया का निर्माण करा सकें। लेकिन उनके एक भरोसेमंद पड़ोसी ने ही उनकी इस जमापूंजी पर डाका डाल दिया।

दुबई भागने की थी फिराक

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रजत (निवासी फरीदाबाद), आलोक (निवासी कुशीनगर), प्रेम सागर और हीरेन (दोनों निवासी सूरत, गुजरात) के रूप में हुई है। जैंत थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सुनरख रोड के पास हाईवे से इन चारों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे चोरी के पैसों से रातों-रात अमीर बनकर लग्जरी लाइफ जी रहे थे। उन्होंने इन पैसों से महंगी गाड़ियां और आभूषण खरीद लिए थे। इतना ही नहीं, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ये सभी आरोपी अपने पासपोर्ट बनवाकर हमेशा के लिए दुबई भागने की योजना बना रहे थे। लेकिन इनके मंसूबे पूरे होने से पहले ही मथुरा पुलिस के चक्रव्यूह में फंस गए।

पुलिस द्वारा बरामद किया गया माल

पुलिस ने इस सफल कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकद राशि बरामद की है। इसके साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार और चोरी की रकम से खरीदी गई एक चमचमाती फॉक्सवैगन वर्टस कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के नए आभूषण, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की महंगी घड़ियां, महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते तथा जिम व स्विमिंग किट्स भी अपने कब्जे में ली हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों में एप्पल, सैमसंग और वीवो कंपनी के 4 महंगे स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Sonam Wangchuk Strike Day 17: सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड, अनशन छोड़ने की अपील

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक