Thu, Jul 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: महुअन टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा; एक महिला की मौत, कई यात्री घायल

by Tarun Bhardwaj • June 8, 2026
Horrific road accident near Mahuan toll plaza

Mathura News: महुअन टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा; एक महिला की मौत, कई यात्री घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुअन टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार अनुबंधित रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में बस में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की चपेट में आने से गोवर्धन की पवित्र 84 कोस की परिक्रमा पूर्ण कर अपने परिवार के साथ घर लौट रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में सवार यात्रियों ने चालक पर अत्यधिक नशे में होने और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

महुअन टोल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) में अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 एटी 4371 (UP 85 AT 4371) सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे मथुरा डिपो से सवारियां लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस अभी फरह क्षेत्र में महुअन टोल प्लाजा से महज एक किलोमीटर पहले ही पहुंची थी कि हाईवे पर किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। रफ्तार तेज होने के कारण बस सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोरदार झटके के साथ हाईवे पर ही पलट गई। हादसा होते ही मार्ग पर लंबा जाम लग गया और राहगीर राहत कार्य के लिए दौड़ पड़े।

परिक्रमा कर लौट रही महिला की मौत

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली महिला की शिनाख्त संगीता के रूप में हुई है, जो आगरा जिले के थाना बरहन क्षेत्र की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि संगीता अपने पूरे परिवार के साथ कान्हा की नगरी में धार्मिक आस्था के तहत 84 कोस की परिक्रमा लगाने आई थीं। सोमवार को ही परिक्रमा सकुशल संपन्न करने के बाद वे बेहद खुश होकर बस से वापस अपने घर लौट रही थीं, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही नियति को कुछ और मंजूर था। इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

यात्रियों का आरोप- नशे में धुत था चालक

बस में सवार जीवित बचे यात्रियों ने क्षेत्रीय पुलिस और मीडिया के सामने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बस का चालक शराब के नशे में धुत था। यात्रियों ने रास्ते में उसे टोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बस को हाईवे पर बेहद खतरनाक तरीके से दौड़ाता रहा, जिसका अंजाम इस भीषण दुर्घटना के रूप में सामने आया।

हादसे की सूचना मिलते ही फरह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियां व शीशे तोड़कर भीतर फंसे लहूलुहान यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से पांच सबसे गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फरह भिजवाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर किनारे कराया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करते हुए चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: AUS v BAN: ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का हुआ ऐलान; दो स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा जहरीले कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर वृन्दावन के भक्तमाल कुंज गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग ट्रेन के कूपे को ‘हनीमून सुइट’ बनाना पड़ा भारी मथुरा में लगातार बारिश के बीच ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा ढहा ब्रिस्टल में आज टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला ‘ऑस्ट्रेलियनसुपर’ भारत में करेगा 500 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश ईरान में खामेनेई के जनाजे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन