Wed, Sep 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से कान्हा के लिए भेजे जा रहे हैं खास उपहार

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2026
Special gifts are being sent to Kanha from Kashi Vishwanath Dham

Mathura News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से कान्हा के लिए भेजे जा रहे हैं खास उपहार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति के दो सबसे प्रमुख धामों—काशी और मथुरा—के बीच एक बार फिर अद्वितीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध देखने को मिला है। बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल के लिए तैयार विशेष उपहार सामग्री को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना किया गया। काशी विश्वनाथ धाम से सुसज्जित वाहन के जरिए भेजे गए ये उपहार गुरुवार को मथुरा पहुंचेंगे।

वर्ष 2024 में शुरू हुई यह पावन परंपरा

काशी और मथुरा के मध्य परस्पर प्रेम और श्रद्धा-संदेशों के आदान-प्रदान की यह अभिनव शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी। इसके तहत पहली बार काशी विश्वनाथ धाम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विराजमान लड्डू गोपाल के लिए विशेष भेंट भेजी गई थी। इसके बाद रंगभरी एकादशी पर भी दोनों धामों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान किया गया। इस अनूठी परंपरा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों और मंदिरों के बीच आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक समन्वय तथा आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करना है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन के बाद रवाना हुए उपहार

4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पूर्व बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों और कार्मिकों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी उपहारों को बाबा विश्वनाथ के समक्ष अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके उपरांत पारंपरिक गरिमा और अपार श्रद्धाभाव के साथ उपहार सामग्री को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना किया गया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार से लड्डू गोपाल के लिए विशेष रूप से तैयार चांदी के आभूषण और सामग्रियां भेजी गई हैं, जिनमें चांदी की सुंदर मुरली, कंगन, पायजेब और चांदी की चम्मच शामिल हैं। इन आभूषणों के अतिरिक्त कान्हा के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने, ताजे फल और मेवे भी भेंट स्वरूप भेजे गए हैं।

15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से आए शुभकामना संदेश

इस वर्ष की परंपरा में एक और नया एवं व्यापक आयाम जोड़ा गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अपने संस्थागत नॉलेज पार्टनर ‘टेम्पल कनेक्ट’ के सहयोग से देश-विदेश के प्रमुख मंदिरों से जन्माष्टमी के बधाई संदेश जुटाए हैं। अब तक अमेरिका, रूस, जर्मनी और ब्रिटेन समेत 15 देशों के 100 से अधिक प्रमुख देवालयों से जन्माष्टमी के शुभकामना पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी शुभकामना संदेशों को भी बाबा विश्वनाथ की भेंट के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास को सौंपा जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: योगी सरकार ने UPCOS का किया शुभारंभ; आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से कान्हा के लिए भेजे जा रहे हैं खास उपहार UP में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिए विस्तृत जांच के आदेश भाजपा सांसद अरुण सिंह ने श्री गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा की और मानसी गंगा में आचमन किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में 3 से 5 सितंबर तक लागू रहेंगे कड़े रूट डायवर्जन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गलियों से आसमान तक दिखेगा ब्रज का उल्लास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज