Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: SSP श्लोक कुमार ने 29 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र; कई चौकी प्रभारी इधर-से-उधर

by Tarun Bhardwaj • April 2, 2026
SSP Shlok Kumar changed the jurisdiction of 29 sub-inspectors

Mathura News: SSP श्लोक कुमार ने 29 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र; कई चौकी प्रभारी इधर-से-उधर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर डिजिटल स्ट्राइक के बाद अब प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल की है। एसएसपी ने देर रात 29 उपनिरीक्षकों (SI) के स्थानांतरण की सूची जारी की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं और कुछ को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है।

चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव

मथुरा के एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 29 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत सतेन्द्र कुमार को लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी से हटाकर थाना शेरगढ़ भेजा गया है और मिथलेश उपाध्याय को लक्ष्मीनगर चौकी की नई कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में, विपिन कुमार को कस्बा बल्देव और विनीत नेहरा को शाहपुर चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक नागर को पुलिस लाइन से रिफाइनरी थाना और देवेन्द्र सिंह को रिफाइनरी से हटाकर धर्मनगरी वृंदावन में महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है।

पुलिस लाइन और स्थानांतरण निरस्त

मथुरा में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत हिमांशी को छाता से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि प्रियंका श्रीवास्तव का थाना राया के लिए किया गया स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसी के साथ एसएसपी ने यूपी-112 में तैनात कई उपनिरीक्षकों को फील्ड में उतारते हुए रघुराज बहादुर को वृंदावन, मानसिंह को जमुनापार, गजेन्द्र सिंह को जैत और जीत सिंह को बल्देव थाना भेजा है; वहीं शेषवीर सिंह (महावन), सत्यप्रकाश (राया), बुधराज सिंह (गोवर्धन), विशेष कुमार (बरसाना), नरेश चंद्र (फरह) और रामप्रकाश (छाता) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए रमेश चंद्र को कोसीकलां, सुनील कुमार सिंह को मांट, राजवीर सिंह को नौहझील और ज्ञान प्रसाद को सुरीर थाने में तैनात कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India: वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; अमोनियम नाइट्रेट सहित 40 पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क किया ‘शून्य’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित