Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के CEO सूरज पटेल का हुआ तबादला

by Tarun Bhardwaj • March 19, 2026
Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad CEO Suraj Patel Transferred

Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के CEO सूरज पटेल का हुआ तबादला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल का सीधा असर धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन के विकास कार्यों पर पड़ने वाला है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सूरज पटेल (IAS) का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) के उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी

सूरज पटेल के जाने के बाद ब्रज क्षेत्र के विकास की कमान अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) की वर्तमान उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी एन. (IAS) के हाथों में होगी। शासन ने उन्हें अपने वर्तमान पद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। ब्रज के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लक्ष्मी एन. की यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि अब विकास प्राधिकरण और तीर्थ विकास परिषद के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

सहारनपुर और आउटसोर्स सेवा निगम में भी बदलाव

तबादलों की इस कड़ी में सहारनपुर में तैनात रहे उपाध्यक्ष संतोष कुमार को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब कार्यकारी निदेशक, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पद पर तैनात किया गया है। संतोष कुमार की जगह अब सूरज पटेल सहारनपुर के विकास कार्यों की कमान संभालेंगे। शासन का मानना है कि इन बदलावों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Assam Assembly Elections: BJP ने असम में फूंका चुनावी बिगुल, 88 उम्मीदवारों की पहली सूची करी जारी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी