Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: थाईलैंड से वाया नोएडा मथुरा आ रही 15 लाख की ‘OG’ ड्रग्स के साथ जम्मू की रिया समेत तीन गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • June 3, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नशे के अवैध कारोबारियों का एक बेहद खतरनाक और हाईटेक नेक्सस सक्रिय है। नशा तस्कर अब सीधे थाईलैंड जैसी विदेशी जगहों से इंटरनेशनल ब्रांड की महंगी ड्रग्स लाकर यहां के युवाओं की नसों में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मथुरा की थाना जैंत पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वृंदावन में थाईलैंड की बेहद महंगी ड्रग्स ‘ओजी’ (Ocean Green) की बड़ी खेप सप्लाई करने आए एक अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखेज भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से जम्मू की रहने वाली मुख्य महिला तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपए की कीमत वाली 60 ग्राम विदेशी ड्रग्स बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य गांजा तस्करों को भी 5 किलो से अधिक गांजे के साथ दबोचने में सफलता पाई है।

जम्मू की रिया और दो स्थानीय युवक गिरफ्तार

थाना जैंत पुलिस को मुखबिर के जरिए एक बेहद पुख्ता सूचना मिली थी कि जम्मू की रहने वाली रिया नाम की एक शातिर युवती भारी मात्रा में विदेशी ड्रग्स की सप्लाई देने के लिए वृंदावन की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और नेशनल हाईवे (NH-19) पर सुनरख गांव से वृंदावन जाने वाले लिंक मार्ग के पास कड़ा पहरा बैठाकर घेराबंदी कर दी।

जैसे ही संदिग्ध कार और आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी करके मुख्य आरोपी युवती रिया (निवासी जम्मू) को दबोच लिया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके दो स्थानीय साथियों को भी हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान बलराम (निवासी गिर्राज अपार्टमेंट, चैतन्य विहार, वृंदावन) और आदिश (निवासी सदर बाजार, मथुरा) के रूप में हुई है।

थाईलैंड की ‘OG’ ड्रग्स बरामद

जब पुलिस टीम ने गिरफ्तार की गई युवती और उसके साथियों की सघन चेकिंग की, तो उनके पास से थाईलैंड में अत्यधिक प्रचलित और प्रतिबंधित ड्रग ‘ओजी’ यानी ‘ओसियन ग्रीन टीएचसी’ (Ocean Green THC) बरामद हुई। बरामद की गई इस चमकीली विदेशी ड्रग्स का कुल वजन 60 ग्राम मापा गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी रिया ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस विदेशी नशीले पदार्थ का सबसे ज्यादा क्रेज अमीर घर के युवाओं और छात्र-छात्राओं में है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस ड्रग्स का सेवन (स्मोक या अन्य माध्यम) करने के बाद मुंह या शरीर से किसी भी तरह की कोई ‘स्मेल’ (महक) नहीं आती, जिससे परिजनों या किसी अन्य को इनके नशा करने का शक नहीं हो पाता। विदेशी नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

मथुरा-आगरा और ग्वालियर को बनाया नया सेफ हेवन

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी युवती रिया ने कबूला कि वह पहले दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हाईप्रोफाइल इलाकों और कॉलेजों के आसपास तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट की भारी सख्ती और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के बाद वहां धंधा करना बेहद रिस्की हो गया था।

यही वजह थी कि उसने एनसीआर को छोड़कर अपना नया नेटवर्क मथुरा, वृंदावन, आगरा और मध्य प्रदेश के ग्वालियर की तरफ बढ़ाना शुरू कर दिया। यहां वह स्थानीय पैडलर्स (बलराम और आदिश) के संपर्क में आई और वृंदावन के आलीशान होटलों, आश्रमों और वीआईपी इलाकों में ठहरे संपन्न युवाओं को टारगेट करने की योजना बना रही थी।

स्कूटी पर गांजा छिपाकर ला रहे दो और तस्कर भी जेल भेजे

इसी कड़ी में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जैंत पुलिस को एक और सफलता सोमवार को मिली, जब रूटीन गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक बुरी तरह सकपका गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।

जब उनकी स्कूटी की डिक्की और आगे रखे सामान की तलाशी ली गई, तो उसमें 5 अलग-अलग पैकेटों में पैक किया हुआ कुल 5 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गांजा तस्करों ने अपना नाम राधा गोविंद (निवासी गोविंद टीला, वृंदावन) और कुलदीप (निवासी गौरी गोपाल आश्रम के पास, वृंदावन) बताया है। ये दोनों भी गांजे की इस बड़ी खेप को वृंदावन के स्थानीय इलाकों में खपाने के लिए ला रहे थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: सौरव गांगुली की सुरक्षा में बड़ी कटौती; ‘Z’ से घटाकर ‘Y’ कैटेगरी की गई सुरक्षा

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत